WARXछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

शिवपार्क कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर? बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

अमलेश्वर के शिवपार्क कॉलोनी में शिव सेवा समिति और शिव मंदिर प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 12 अप्रैल, रविवार को शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नाली और सड़क की सफाई, कचरा निष्पादन, खाली प्लॉट में उगे खरपतवार की सफाई और आवारा कुत्तों की समस्या जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। साथ ही, इन समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

इसके अलावा शिव मंदिर में गेट निर्माण, समिति की वर्तमान वित्तीय स्थिति और कॉलोनी के समग्र विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दुबे, मोरध्वज साहू ललित कुमार बिजौरा  सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कॉलोनी के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!