WARXछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING:डॉ.किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप,गुर्गों के साथ पहुंच गर्भवती महिला से की मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने के नाम पर गर्भवती महिला से मारपीट, मोबाइल लूटने सहित कुत्ता चोरी करने का मामला सामने आया है।

आपको बता दे कि पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दी है कि डॉग रेस्क्यू करने वाली डॉ.किरण घनश्याम आहूजा द्वारा गर्भवती गुरप्रीत से मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं अपनी संस्था के नाम से डरा धमकाकर गुरप्रीत गिल के एक कुत्ते को चोरी करने का भी आरोप डॉ .किरण घनश्याम आहूजा पर है।

घटना भांटागांव इलाके की है जहां गुरप्रीत कौर गिल के दो पालतू पोमेलियन कुत्तों को रेस्क्यू करने पहुंची डॉ .किरण घनश्याम आहूजा ने जबरदस्ती एक कुत्ते को खुद से मृत घोषित करते हुए उसका इलाज नहीं होने दिया ,गुरप्रीत का आरोप है कि किरण के इस कृत्य के चलते उनके एक कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना में लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। वही गुरप्रीत चाहती है कि उनका एक पालतू कुत्ता जिसे डॉ.किरण घनश्याम आहूजा चोरी कर ले गई है, वो गुरप्रीत को वापस मिले।इसके साथ ही गर्भवती गुरप्रीत के साथ हुई मारपीट और मोबाइल चोरी मिले पर तत्काल शिकायत दर्ज की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!