WARXछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

अंबेडकर जयंती पर छत्तीसगढ़ गाड़ा युवा विंग ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ गाड़ा युवा विंग द्वारा सिविल लाइन स्थित अंबेडकर मंगल भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा विंग के अध्यक्ष सचिन बघेल के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और “जय भीम, जय हिंद, जय संविधान” के नारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष सचिन बघेल ने कहा कि बाबा साहेब को किसी एक जाति या धर्म तक सीमित करना उचित नहीं है, उन्होंने पूरे देश और समाज के लिए कार्य किया। उनके प्रयासों से ही आज महिलाएं पंचायत से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने बाबा साहेब की उच्च शिक्षा और ज्ञान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पास कई डिग्रियां, पीएचडी और विभिन्न भाषाओं का ज्ञान था, जो उन्हें महान व्यक्तित्व बनाता है।

इस अवसर पर पार्षद एवं MIC सदस्य संजना संतोष हियाल, समाजसेवी संतोष हियाल, सदाशिव सोनी, मंगल जाल, बजरंग तांडी, अजय जगत, रोहित निहाल, सन्नी नायक सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!