
दुर्ग, होरी साहू। पाटन के खुडमुड़ा में शराब दुकान खोलने की सुगबुगाहट पर स्थानीय निवासियों द्वारा किया विरोध गया। पिछले दो हफ्तों से ग्रामवासी अनिश्चितकालीन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पाटन विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शराब दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे।
आपको बता दें कि सोनकर परिवार द्वारा शराब दुकान खोलने के लिए दिए गए जगह को नहीं देने का निर्णय लिया। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई लिखित पत्र जारी नहीं होने के चलते अभी तक प्रदर्शन चल रहा है। पूर्व सभापति मोनू साहू भी कई दिनों से जारी प्रदर्शन पर लगातार उपस्थित होकर अपना विरोध जाता रहे हैं।
इस दौरान शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल पहुंचकर अपना विरोध जताया। कहा कि गांव वालों की इच्छा नहीं है की शराब दुकान खुले तो निश्चित रूप से नहीं खुलना चाहिए।
प्रदर्शन में पूर्व सभापति मोनू साहू, महेंद्र साहू, राकेश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, जय साहू, सहित अमलेश्वर नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। सभी का कहना है कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिल जाता तब तक यह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चलता रहेगा।




