क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अंग्रेजों के जमाने में बना इमारत का छत गिरा!

रायपुर, दीपक पांडेय। कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर की आंग्ल अभिलेख कोष्ठ यानी कि इंग्लिश रिकॉर्ड रूम की कक्षा की छत अचानक गिर गई।

इस घटना के समय कमरा खाली था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कमरे के अंदर रखी कई पुरानी फाइलें और दस्तावेज़ मलबे और धूल में दब गए।

ये वही जगह है जहाँ अंग्रेज़ों के जमाने के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और पुराने रिकॉर्ड सुरक्षित रखे गए हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर प्रशासन इन ऐतिहासिक दस्तावेज़ों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है?

फिलहाल राहत की बात ये है कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग की जर्जर स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

अब देखना ये होगा कि रायपुर प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों, इसके लिए क्या इंतज़ाम किए जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!