WARXछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

दुर्ग जिला साहू संघ के पुनः अध्यक्ष बने नंदलाल साहू, त्रिवार्षिक चुनाव में दर्ज की जीत

दुर्ग जिला साहू संघ के पुनः अध्यक्ष बने नंदलाल साहू, त्रिवार्षिक चुनाव में दर्ज की जीत

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अंतर्गत जिला साहू संघ दुर्ग का त्रिवार्षिक आम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें नंदलाल साहू, भीखम साहू और गिरीश साहू शामिल थे। मतगणना के बाद वर्तमान जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव में कुल 2188 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1360 मतों का उपयोग किया गया। अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल साहू को 713 वोट, भीखम साहू को 569 वोट और गिरीश साहू को 56 वोट प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कृष्णा प्रसाद साहू को 719 वोट और खिलावन साहू को 608 वोट प्राप्त हुए, वहीं दूसरी ओर मंजू साहू को 687 वोट और ललेश्वरी साहू को 652 वोट मिले। इस प्रकार कृष्णा प्रसाद साहू और मंजू साहू उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

वहीं संगठन सचिव पद पर उमाशंकर साहू और श्रीमती सविता साहू को निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू समाज में सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य किए गए, जिसका परिणाम उन्हें पुनः अध्यक्ष चुने जाने के रूप में मिला। उनके नेतृत्व में जिला साहू संघ दुर्ग को लगातार मजबूती मिली है।

पुनः अध्यक्ष बनने के बाद समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया है कि नंदलाल साहू के नेतृत्व में आने वाले कार्यकाल में जिला साहू संघ दुर्ग नई ऊंचाइयों को छुएगा और कई ऐतिहासिक कार्य संपन्न होंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!