
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ) में संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। पहली सूची में कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में पत्रकार करन साहू को दुर्ग संभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू तथा अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से की गई है।
करन साहू वर्तमान में दुर्ग जिले के अम्लेश्वर नगर में प्रेस क्लब अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले भी वे आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए करन साहू ने कहा कि पाटन तहसील के ग्राम कौही जैसे छोटे स्थान से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में इस पद तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठजनों और शुभचिंतकों का आभार जताया।
उन्होंने आगे कहा कि माता कर्मा, माता राजिम, अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगी।
इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने खुशी जताते हुए करन साहू को शुभकामनाएं दी हैं।




