
रायपुर, आनन्द नवीन राणा। गुरुवार देर रात छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस बदलाव में कई रेंज के आईजी समेत अनेक जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के तबादले किए गए हैं।
इस क्रम में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उम्मेद सिंह का तबादला जशपुर जिले में किया गया है। वहीं, संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो राजधानी की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
इसके अलावा श्वेता श्रीवास्तव को रायपुर ग्राecurity Systemमीण की नई पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि bसे अहम माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे पुलिसिंग व्यवस्था में


आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राजधानी रायपुर के आधे जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। यह नई व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
गृह विभाग द्वारा बुधवार शाम इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नए सिस्टम के तहत रायपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 21 थाने पुलिस कमिश्नर के अधिकार क्षेत्र में रहेंगे, जबकि 12 थाने एसपी (Superintendent of Police) के अधीन संचालित होंगे।
पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद शहरी इलाकों की पुलिसिंग अधिक सशक्त और त्वरित होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह मॉडल मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में पहले से लागू व्यवस्था पर आधारित है, जहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग अलग-अलग ढंग से मैनेज की जाती है।
प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होना राजधानी की पुलिसिंग व्यवस्था में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।
रायपुर में लागू हो रहे पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के तहत थाना क्षेत्रों का स्पष्ट बंटवारा कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों की पुलिसिंग अलग-अलग प्रबंधन के तहत संचालित की जाएगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
कमिश्नरी सिस्टम के अंतर्गत आने वाले शहरी थाने इस प्रकार हैं
सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह।
वहीं, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) के अधीन आने वाले थाने होंगे
विधानसभा, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला
प्रशासन का मानना है कि इस विभाजन से शहरी अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, बेहतर निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग संभव हो सकेगी। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होना राजधानी की कानून-व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है।




