
तहसील साहू संघ पाटन का शपथ ग्रहण समारोह आज पाटन साहू भवन में गरिमामय माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, पूर्व सभापति दुर्ग मोनू साहू अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि साहू समाज के उत्थान के लिए मजबूत संगठन और युवा नेतृत्व की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। समाज को भविष्य में नई दिशा देने के उद्देश्य से इस बार कार्यकारिणी में अधिक संख्या में युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की प्रगति, एकता और विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण किया शपथ ग्रहण जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा दिलाया गया । नई घोषित जिम्मेदारियों में—
• अध्यक्ष : लालेश्वर साहू
• उपाध्यक्ष : दुलेश्वर साहू
• महिला उपाध्यक्ष : विमला साहू
• संगठन सचिव : सुरेंद्र साहू
• महिला संगठन सचिव : भूलेश्वरी साहू
शपथ ग्रहण के साथ ही समारोह में उपस्थित लोगों ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए समाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।
यह कार्यक्रम साहू समाज में नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




