WARX

राजधानी रायपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश

रायपुर, आनन्द नवीन राणा। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नररैया तालाब इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना सुबह की है, जब गार्डन में टहलने पहुंचे लोगों की नजर पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!