WARXराज्यलोकल न्यूज़

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को मातृशोक

 

रायपुर। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को गहरा मातृशोक हुआ है। उनकी माता प्रकाश कौर होरा जी का आज 03 दिसंबर 2025 (बुधवार) को रायपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक समुदाय में शोक की लहर है। परिवार और परिचितों ने बताया कि प्रकाश कौर जी हमेशा प्रेरणा, सादगी और सेवा भाव का प्रतीक रहीं।

अंतिम यात्रा
अंतिम यात्रा 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) दोपहर 12:00 बजे उनके निवास सी-39, 40, 41, सेक्टर 4, होरा चौक, देवेंद्र नगर, रायपुर से निकलेगी और देवेंद्र नगर मुक्तिधाम पहुँचेगी।

शोक संतप्त परिवार
स. दिलेर सिंह होरा (पुत्र),
स. गुरुचरण सिंह होरा (पुत्र),
स. प्रीतपाल सिंह होरा (पुत्र),
तथा पौत्र– स. तरणजीत सिंह होरा, स. कमलजीत सिंह होरा, स. सरबजीत सिंह होरा
सहित सम्पूर्ण होरा परिवार।

परिवार से जुड़े प्रतिष्ठान—ग्रैंड न्यूज़, ग्रैंड ग्रुप ऑफ होटल्स, सिमरन समूह, प्रकाश बिल्डकॉन सहित अन्य फर्मों से जुड़े लोगों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!