रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह भिलाई स्थित बघेल के निवास पर हुई छापेमारी के बाद चैतन्य से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर ईडी को उनकी हिरासत सौंप दी है।
वहीं विधानसभा सत्र के बाद भूपेश बघेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी विशेष कोर्ट पहुंचे.उनके साथ कई कांग्रेसी विधायक भी कोर्ट पहुंचे थे.
मुख्य बिंदु:
ईडी की टीम सुबह 6:20 बजे भूपेश बघेल के घर पहुंची और घंटों तक जांच की।
चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया, जहां कोर्ट ने रिमांड मंजूर किया।
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई विधायक कोर्ट और ईडी कार्यालय पहुंचे।
विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर विरोध जताया।
कांग्रेस का जोरदार विरोध
भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
भिलाई में गिरफ्तारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, ईडी की गाड़ी को घेरा।
पार्टी ने आरोप लगाया कि “अडानी मुद्दे” को उठाने की सजा दी जा रही है।