WARXछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

भरर बनेगा सामाजिक एकता का केंद्र, कर्मा जयंती पर होगा विशाल सामूहिक आदर्श विवाह

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को लेकर 30 जनवरी को आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यह आयोजन जामगांव आर परिक्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय साहू समाज ग्राम भरर में किया जाएगा।

बैठक में तहसील पदाधिकारियों ने बताया कि 25 एवं 26 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग का संकल्प लिया।

तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने जानकारी दी कि इस वर्ष भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को विशेष रूप दिया जाएगा। आयोजन के पहले दिन 25 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन 26 अप्रैल को मां कर्मा की महाआरती, सामूहिक आदर्श विवाह, अतिथियों का उद्बोधन एवं वर-वधुओं की विदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक वर-वधु जोड़ों को सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल कराने का आग्रह किया तथा इकाई व परिक्षेत्र अध्यक्षों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समन्वित प्रयासों से यह आयोजन निश्चित ही ऐतिहासिक और सफल होगा।

बैठक में जिला साहू संघ महासचिव अश्वनी साहू, तहसील उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, भुनेश्वरी साहू, तहसील महासचिव महेंद्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू सहित गंगादीन साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू, गीता साहू, दिलीप साहू, हेमलता साहू, विनोद साहू, रोहित साहू, मधुकांत साहू, योगेश साहू, कोमिन साहू, खेमलता साहू, कालिन्दी साहू, छन्नूलाल साहू, राजेन्द्र साहू, रमेश कुमार साहू, धनेश्वर साहू, मुकेश साहू, गैंद सिंह साहू, संजू साहू, हितेन्द्र कुमार साहू, बीरेन्द्र साहू, शीतल साहू, युगल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आगामी दिनों में आयोजन की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी रहेगा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!